Search

 
 
 

नीति आयोग की SDG रैंकिंग में झारखंड सिर्फ बिहार से ऊपर, केरल रहा टॉप पर

 

Lagatar Desk : सतत विकास के लक्ष्यों पर नीति आयोग ने अपनी तीसरी रिपोर्ट 2020-21 जारी कर दी है. भारत सरकार के थिंक टैंक की सस्टेनेबल डेवेलपमेंट गोल्स (SDG) नामक रिपोर्ट में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिति पर देश के राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है. इस बार एसडीजी रिपोर्ट में केरल सबसे ऊपर रहा है, जबकि बिहार सबसे नीचे है. उसका प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. झारखंड का नंबर सिर्फ बिहार से ऊपर है. यानी वह नीचे से दूसरे नंबर पर है.
गुरुवार को दिल्ली में रिपोर्ट को लांच करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड से एसडीजी की निगरानी के हमारे प्रयास को दुनिया में पहचान मिल रही है. इन आंकड़ों का उपयोग विकास परियोजनाओं में किया जा रहा है. गौरतलब है कि नीति आयोग का एसडीजी इंडिया इंडेक्स सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों की प्रगति को मापता और इसके आधार पर उन्हें रैंकिंग देता है.

इसे भी पढ़ें - डोमिनिका">https://lagatar.in/dominica-fugitive-diamond-merchant-mehul-choksis-bail-application-rejected/81073/">डोमिनिका

: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी खारिज, वकील ने कहा, वह ऊपरी अदालत जायेंगे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/sdgs2.jpg"

alt="" class="wp-image-81095"/>

टॉप पांच राज्यों और UT में 9 राज्य, केरल नंबर वन

नवीनतम रिपोर्ट में 17 लक्ष्यों पर 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परफॉरमेंस का आकलन किया गया है. रिपोर्ट में टॉप फाइव में केरल पहले, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु दूसरे, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और उत्तराखंड तीसरे, सिक्किम चौथे और महाराष्ट्र पांचवें नंबर पर है. 2019 की रैंकिंग में भी केरल पहले स्थान पर था.

बॉटम-5 राज्यों में बिहार के बाद झारखंड दूसरे नंबर पर

फिसड्डी राज्यों के टॉप-5 यानी लिस्ट में सबसे नीचे रहे राज्यों की बात करें, तो बिहार सबसे नीचे यानी 36वें नंबर पर है. इससे ऊपर 35वें स्थान पर झारखंड है. 34 पर असम, 33वें पर अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, राजस्थान और उत्तर प्रदेश और 32 नंबर पर छत्तीसगढ़, नगालैंड और ओडिशा का स्थान है.

इसे भी पढ़ें - उर्वरक">https://lagatar.in/fertilizer-scam-case-ed-arrests-rjd-mp-ad-singh-in-delhi/80925/">उर्वरक

घोटाला मामला : ईडी ने आरजेडी सांसद एडी सिंह को दिल्ली में किया गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/sdgs1-1.jpg"

alt="" class="wp-image-81096"/>

मिजोरम, हरियाणा और उत्तराखंड ने की सबसे ज्यादा तरक्की

तमिलनाडु और दिल्ली का प्रदर्शन गरीबी उन्मूलन के मामले में सबसे अच्छा रहा है. वहीं केरल और चंडीगढ़ अपनी जनता की भूख मिटाने के मामले में शानदार काम करते हुए टॉप पर रहे हैं. गुजरात और दिल्ली ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बढ़िया काम किया है. केरल और चंडीगढ़ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में अव्वल रहे हैं. गुजरात और दिल्ली उद्योग, आविष्कार और इंन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में टॉप पर हैं. ताजा रिपोर्ट की तुलना 2019 के आंकड़ों से की जाये, तो इस इंडेक्स पर सबसे ज्यादा तरक्की मिजोरम, हरियाणा और उत्तराखंड ने की है. इस रिपोर्ट को मार्च में जारी किया जाना था, लेकिन पश्चिम बंगाल सहित पांच प्रदेशों में चुनाव की घोषणा के के कारण इस रिपोर्ट का प्रकाशन रोक दिया गया था.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही