Search

 
 
 

रामगढ़ कॉलेज में झारखंड प्रशिक्षित लाइब्रेरियन संघ की बैठक

 
Ramgarh: रामगढ़ महाविद्यालय में शनिवार को झारखंड प्रशिक्षित लाइब्रेरियन संघ की राज्यस्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के संगठन मंत्री पिंकू साव एवं संचालन सचिव सन्नीदेवल महतो ने किया. बैठक में मुख्य रूप से संघ के संरक्षक अंजनी कुमार एवं अध्यक्ष याकूब अंसारी मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड गठन के 24 साल हो गए, लेकिन शिक्षण संस्थानों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति नहीं की गई है. इससे करीब 20 हजार छात्र नियुक्ति से वंचित हैं. राज्य के कई विश्विद्यालय में लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई हो रही है. महंगी फीस देकर छात्र इस कोर्स की डिग्री ले रहे हैं, पर इन छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. कहा कि राज्य के शिक्षण संस्थान लाइब्रेरियन विहीन होते जा रहे हैं. सस्थानों में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से काम लिया जा रहा है. संघ की ओर से तय किया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर सैकड़ों छात्र ज्ञापन सौंपेंगे और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग करेंगे. वहीं 20 हजार छात्र सरकार को पोस्टकार्ड भेज कर बहाली की मांग करेंगे. बैठक में सरिता देवी, नमिता देवी, सौरभ श्रीवास्तव, गोविंद गुप्ता, लालकेश्वर महतो, आरसी मलिक, मनोज महतो, टेकलाल महतो, पंकज प्रसाद, लक्ष्मी कुमारी, कंचन कुमारी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, रामदेव कुमार, अजीत झा, अनीश कुमार, लव कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/the-main-accused-in-the-assam-gang-rape-case-died/">असम

गैंगरेप कांड : मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त भागने के दौरान तालाब में कूदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही