Search

 
 
 

झारखंड : ट्राइबल क्रिकेटर रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियंस की आईपीएल ट्रेनिंग के लिए चयन, जायेंगे इंग्लैंड

 
Ranchi :  झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज का मुंबई इंडियंस की आईपीएल ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है. मुंबई इंडियंस का आईपीएल ट्रायल अगस्त में इंग्लैंड में होना है. इस आईपीएल ट्रायल में रॉबिन मिंज भी इंग्लैंड जायेंगे. रॉबिन महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

डॉट इन के संवाददाता से बताया कि वो विकेटकीपिंग भी करते हैं. उन्हें माही का विकेटकीपिंग का तरीका बहुत अच्छा लगता है. कहा कि जिस तरह से वह सूझबूझ के साथ खेलते हैं, वह देखना अद्भुत है. (पढ़ें, तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-ministers-arrest-case-tushar-mehta-and-mukul-rohatgi-clash-in-madras-high-court-over-eds-arrest-powers/">तमिलनाडु

के मंत्री की गिरफ्तारी का मामला, ईडी के गिरफ्तारी के अधिकारों को लेकर मद्रास हाई कोर्ट में तुषार मेहता और मुकुल रोहतगी भिड़े)

रॉबिन ने अपने शानदार प्रदर्शन से अलग पहचान बनायी 

बता दें कि रॉबिन मिंज ने झारखंड के गुमला जिले से खेलते हुए अपनी अलग पहचान बनायी है. बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्या, एसपी गौतम व आसिफ हक की देखरेख में अपने खेल में निखार लाया. रॉबिन मिंज अंडर-19 और अंडर-25 में अपने शानदार प्रदर्शन से सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसे भी पढ़ें : आ">https://lagatar.in/the-list-of-july-holidays-has-come-banks-will-remain-closed-for-15-days/">आ

गयी जुलाई की छुट्टियों की लिस्ट, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटाये काम

पिछले साल ट्रायल में नहीं हो सका था सेलेक्शन

रॉबिन मिंज 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं. उनके पिता रिटायर्ड आर्मी हैं. मां-पिता के साथ दो बहनों का भी हमेशा सपोर्ट रहा. नामकुम के डीएवी से रॉबिन ने 10वीं तक की पढ़ाई की है. इसके बाद पूरा समय क्रिकेट में दे रहे हैं. पिछले साल भी रॉबिन को लखनऊ सुपरजाइंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने चयन के लिए बुलाया था, लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हो सका था. इसे भी पढ़ें : नाटो">https://lagatar.in/nato-countries-meeting-in-lithuania-on-july-11-12-jens-stoltenberg-said-russian-forces-should-not-be-underestimated/">नाटो

देशों की बैठक 11-12 जुलाई को लिथुआनिया में, जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, रूसी बलों को कम नहीं आंकना चाहिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही