Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस बार नया और अनोखा रहेगा झारखंड आदिवासी महोत्सव

Ranchi : बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में 9 अगस्त से आयोजित दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2024 की तैयारियां चरम पर हैं. इस बार महोत्सव झारखंड के लोगों के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए अनोखा रहेगा. इसमें एक से एक आकर्षक कार्यक्रमों का सम्मिश्रण रहेगा. विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देखने को मिलेगी. महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आने वाले कलाकारों, लोक-कलाकार, चित्रकार अपने प्रदेशों से किस तरह की तैयारी करके झारखंड पहुंच रहे हैं, उनकी पूरी तैयारी और झारखंड पहुंचने तक पूरी यात्रा को वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा. इसे भी पढ़ें -हटाये">https://lagatar.in/tvnls-accounts-director-removed-order-issued/">हटाये

गये TVNL के लेखा निदेशक, आदेश जारी

आदिवासी व्यंजन का भी लुत्फ़ ले सकेंगे

आदिवासी महोत्सव के दौरान यहां लगने वाले फूड स्टॉल में झारखंड के आदिवासी व्यंजन का भी लुत्फ़ ले सकेंगे. यहां एक से एक स्वादिष्ट झारखंडी व्यंजनों का पारम्परिक शैली में लुत्फ़ ले पाएंगे. आदिवासी महोत्सव में पहली बार आदिवासी पुस्तक मेला भी लगाया जाएगा, जिसमें झारखंड के लेखकों से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल भी लगेंगे. जो भी लोग पुस्तक पढ़ने के शौकीन हैं और झारखंड के बारे में जानना चाहते हैं, वह झारखंड के लेखकों की लिखी पुस्तक के माध्यम से जान सकेंगे.

बेहद खास होगा इस बार की आतिशबाजी और लेजर शो

इस बार आदिवासी महोत्सव 2024 में बेहद खास तरीक़े से आतिशबाजी और लेज़र शो का आयोजन किया जा रहा है, जो दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर देगा. यह शो सबके लिए यादगार स्मृति बन कर रह जाएगा. यह आयोजन देखने वाले इस तरह के बड़े आयोजन देखने के गवाह बनेंगे, यह सिर्फ महोत्सव नहीं झारखंड के आदिवासी संस्कृति का आइना बनेगा जो देश ही नहीं वैश्विक पटल पर भी अपनी छाप छोड़ेगा. इस कार्यक्रम की बेहतरीन तैयारी के लिए आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा अधिकारियों, कर्मियों एवं इवेंट मैनेजमेंट की अपनी पूरी टीम के साथ लगातार कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रह कर बेहतरीन तैयारियों में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें -चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-jawan-raj-injured-in-ied-blast-admitted-to-hospital-ig-met-him/">चाईबासा:

IED ब्लास्ट में घायल जवान राज अस्पताल में भर्ती, IG ने की मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही