Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand : NEIFW में आदिवासियों के हथकरघा परंपराओं को मिली राष्ट्रीय पहचान

Ranchi : प्राइड ऑफ ट्राइब (TPOT) ने असम के गुवाहाटी में NEIFW 2026 के मंच पर झारखंड के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी. इसमें देशभर के युवा आदिवासी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरूआत कांति गाड़ी की टीम नेतृत्व से हुई. जिसमें झारखंड की प्रीति गाड़ी, प्रीतिका रैना टोपनो (मेकअप आर्टिस्ट), मेरी सुचिता तिग्गा (मेकअप आर्टिस्ट) और आशिषन बाखला (फोटोग्राफर) शामिल हुए.

इस मौके पर झारखंड की निमिता केरकेट्टा ने डिजाईन तैयार किए. जिसमें जनजातीय शिल्प को आधुनिक डिजाइनों के साथ जोड़ना था. ताकि जनजातीय विरासत और नवाचार साथ-साथ चलें. NEIFW 2026 में डिजाइनरों, खरीदारों और संस्कृति प्रेमियों से TPOT को काफी सरहाना मिली. प्राइड ऑफ ट्राइब ने जनजातीय कला को बढ़ावा देने, हथकरघा परंपराओं को बनाए रखने और देशभर के जनजातीय कारीगरों के लिए नए अवसर पैदा करने की उद्देश्य दोहराई है.

इस मौके पर कांति गाड़ी ने बताया कि जनजातीय कला झारखंड की पहचान है. इस मंच से दुनिया को बताना चाहते हैं कि जनजातीय विरासत कितनी समृद्ध है. यह सिर्फ एक फैशन शो नहीं है बल्कि यह पहचान गर्व और आजीविका की साधन है. 

जनजातीय संस्कृति, विरासत और हथकरघा वस्त्रों को मिली राष्ट्रीय पहचान

कार्यक्रम में देशभर की जनजातीय संस्कृति, विरासत और हथकरघा वस्त्रों को राष्ट्रीय पहचान मिली है. इस शो के माध्यम से जनजातीय कला को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है. आदिवासी क्षेत्रों के कारीगरों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है. समकालीन डिजाइनों के माध्यम से, TPOT के कलेक्शन ने जनजातीय कारीगरों और डिजाइनरों को प्रेरित किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही