Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बूढ़ा पहाड़ से भागे माओवादियों के 10 लाख और पांच लाख के इनामी दो टॉप कमांडर गिरफ्तार

Ranchi : बूढ़ापहाड़ से निकलकर भागे माओवादियों के दो टॉप कमांडरों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में माओवादियों के जोनल कमांडर संजीवन और कुंदन शामिल हैं. दोनों लातेहार जिले के मटलौंग के रहने वाले हैं. दोनों की गिरफ्तारी लातेहार जिले से हुई है. संजीवन पर जहां दस लाख का इनाम घोषित है, वहीं कुंदन पांच लाख का इनामी है. दोनों नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है.

फिर से सक्रिय होने की तैयारी में थे नक्सली

बूढ़ापहाड़ पर ऑपरेशन ऑक्टोपस शुरू होने के बाद 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर नवीन यादव के साथ कई बड़े माओवादी इलाके से निकल भागे थे. नवीन यादव के साथी संजीवन और कुंदन भी इसमें शामिल थे. करीब डेढ़ माह पहले नवीन यादव ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. नवीन के आत्मसमर्पण करने के बाद संजीवन और कुंदन पलामू, चतरा और लातेहार सीमा पर माओवादियों के लिए दस्ता तैयार करने के फिराक में थे. गिरफ्तारी के बाद संजीवन और कुंदन ने पुलिस और सुरक्षाबलों को कई अहम जानकारियां भी दी हैं. दोनों ने बताया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में दस्ता तैयार कर लेवी वसूलने की योजना थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही