Search

 
 
 

झारखंड : राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में 1 जून से एक समान छुट्टी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय समेत राज्य भर के सभी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में अब एक समान छुट्टी का कैलेंडर लागू होगा. या कैलेंडर आगामी 1 जून से लागू होगा. इस संबंध में राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को दिशा निर्देश जारी किया है. इसके अनुसार राज्य भर के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में आगामी 1 जून से 20 दिनों की गर्मी छुट्टी होगी. इसी तरह सभी विश्वविद्यालयों में 4 दिन दुर्गा पूजा की छुट्टी होगी, जबकि दीपावली और छठ के दौरान 12 दिनों की छुट्टी होगी. इसके अलावा विश्वविद्यालयों को स्थानीय पर्व त्योहार आदि के मध्य नजर अधिकतम 5 दिन की छुट्टी घोषित करने की छूट दी गई है. विश्वविद्यालयों को राजभवन के इस आदेश का अक्षर से पालन करने का निर्देश दिया गया है ताकि राज्य भर के सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के छुट्टी के कैलेंडर में समानता हो.  इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bmmss-raised-questions-on-dr-mrityunjays-degree-demanded-investigation/">जमशेदपुर

: बीएमएमएसएस ने डॉ मृत्युंजय की डिग्री पर उठाए सवाल, जांच की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही