Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की बैठक, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने पर हुई चर्चा

Latehar :  झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के लातेहार इकाई का पुर्नगठन किया गया. स्थानीय माको डाक बंगला में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेश प्रसाद, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, योगेश प्रसाद गुप्ता, नीरज सिन्हा, कौशर अली, सोनू गुप्ता और संजय राम को बनाया गया. संरक्षक मनीष उपाध्याय एवं सुनील कुमार, महासचिव कौशल किशोर पांडेय, सचिव उत्कर्ष पांडेय, पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार गुप्ता, राम निवास पाठक, मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता दीपक राज, संगठन मंत्री अजय सिन्हा को बनाया गया. जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में विवेक सिन्हा, राहुल पांडेय, रामकुमार प्रसाद, अजीत गुप्ता, संजीत गुप्ता, अजीत सिन्हा व राहुल कुमार को शामिल किया गया. बैठक में झारखंड में पत्रकारिता और पत्रकारों की स्थिति पर विचार विमर्श हुआ. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता सह सचिव अरविंद प्रताप, प्रदेश सचिव कयूम खान तथा कार्यसमिति सदस्य जावेद अख्तर मुख्य रूप से उपिस्थत थे. श्री अग्रवाल ने कहा कि झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट भारत ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय है. यह संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन है, जो देश भर के पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर हमेशा कार्य करती रही है. इसे भी पढ़ें–चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-attempted-suicide-in-two-separate-incidents-a-girl-and-a-teenager-drank-insecticide/">चाकुलिया

: आत्महत्या का प्रयास : दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती व एक किशोरी ने पी लिया कीटनाशक

कई पत्रकार हुए शामिल

वहीं उन्होंने कहा कि संगठन के प्रमुख मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून को झारखंड में लागू करवाना और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर शीघ्र ही आंदोलन किया जायेगा. बैठक में वरीय पत्रकार आशीष टैगोर, बद्री प्रसाद, नीरज सिन्हा, देवानंद प्रसाद, आदर्श रवि राज, संतोष सिन्हा, डिंपल राजा, दीपक मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, मनीष गुप्ता, कैलाश कुमार, राहुल कुमार, कमलेश प्रसाद, संजय राम, मोहम्मद इमरान, अकरम अंसारी, योगेश्वर प्रसाद, रूपेश कुमार, शकील जैदी, अरविंद अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, अजीत कुमार, मो. कुतुबुद्दीन, बबन पासवान, दीपू कुमार, जगतारण सिंह, रूपेश कुमार अग्रवाल उपस्थित थे. इससे पहले अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें–तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-umvi-iligadas-gate-broken-anti-social-elements-in-the-campus/">तांतनगर

: उमवि इलिगाड़ा का गेट टूटा, परिसर में असामाजिक तत्वों का अड्डा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही