Search

 
 
 

झारखंडः आयुक्त, सचिव से लेकर निदेशक तक के पद रिक्त

झारखंड में प्रशासनिक स्तर का कैडर मैनेजमेंट चरमराया हुआ है. सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर निदेशक तक के पद रिक्त हैं. पलामू और कोल्हान प्रमंडल में आयुक्त का पद खाली है.
 

Ranchi :  झारखंड में प्रशासनिक स्तर का कैडर मैनेजमेंट चरमराया हुआ है. सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर निदेशक तक के पद रिक्त हैं. पलामू और कोल्हान प्रमंडल में प्रमंडलीय आयुक्त का पद खाली है.  विनय चौबे के जेल के बाद से अब तक पंचायती राज विभाग के सचिव का पद खाली है. अजयनाथ झा के बोकारो डीसी बनाए जाने के बाद से आदिवासी कल्याण आयुक्त का पद खाली है. जिन अफसरों को कार्मिक में योगदान देने के लिए कहा गया है, उनकी अब तक पोस्टिंग नहीं हो पाई है.

रिक्त पदों की सूची

पलामू और कोल्हान में प्रमंडलीय आयुक्त के पद खाली हैं.

निदेशक पंचायती राज

पंचायती राज सचिव (विनय चौबे के जेल जाने के बाद से)

निदेशक कृषि

जेएसएलपीएस की सीईओ

निदेशक उच्च शिक्षा

निदेशक झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सोसाईअ सेंटर

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब

निदेशक पर्यटन

परीक्षा नियंत्रक झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद

आदिवासी कल्याण आयुक्त

निदेशक अंकेक्षण निदेशालय

निदेशक पेंशन एवं लेखा निदेशालय

निदेशक प्राथमिक शिक्षा

एमडी झारक्राफ्ट

निदेशक झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्थान

महानिदेशक राज्य पोषण मिशन

संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही