Search

 
 
 

झारखंडः वंदना दादेल को गृह सचिव की कमान

 
Ranchi: चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने वंदना दादेल को होम सेक्रेटरी की कमान सौंप दी है. वर्तमान में वंदना दादेल वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव हैं. साथ ही उनके पास कैबिनेट का भी अतिरिक्त प्रभार है. बताते चलें कि चुनाव आयोग ने झारखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को सोमवार को पद से हटा दिया था. इसके बाद कार्मिक विभाग झारखंड ने गृह सचिव के पद के लिए वंदना दादेल, मनीष रंजन और अबू बकर सिद्दीकी के नाम आयोग को भेजे थे. इनमें से वंदना दादेल को गृह सचिव बनाया गया है. चुनाव आयोग की सहमति के बाद कार्मिक विभाग ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया. इसे भी पढ़ें- पशुपति">https://lagatar.in/bihar-pashupati-paras-resigns-from-union-cabinet-accuses-bjp-of-injustice/">पशुपति

पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, भाजपा पर लगाया नाइंसाफी का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही