मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने सबसे पहले ली शपथ
अलग-अलग भाषाओं में विधायकों ने ली शपथ
सदन में दिखे 21 नये चेहरे
दस विधायक तीसरी बार पहुंचे सदन
सदन पहुंचनेवाले विधायकों में दस ऐसे विधायक शामिल हैं, जिन्होंने जीत की हैट्रिक लगायी है. इनमें स्टीफन मरांडी, इरफान अंसारी, डॉ नीरा यादव, राज सिन्हा, सरयू राय, विकास सिंह मुंडा, आलोक कुमार चौरसिया, रवींद्रनाथ महतो, निरल पूर्ति व दशरथ गगराई शामिल है. पिछले विधानसभा के 42 विधायक फिर से विधानसभा पहुंचे हैं. स्टीफन मरांडी सबसे सीनियर विधायक हैं. जो नौ बार जीत हासिल कर चुके हैं. चार विधायकों ने चौथी बार जीत हासिल की. जीत का चौका लगानेवालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपक विरुआ, चमरा लिंडा, और विधायक नवीन जायसवाल शामिल हैं.जयराम की सदन में नंगे पांव इंट्री
झारखंड विधानसभा सत्र में पहली बार शामिल हो रहे जयराम महतो ने अनोखे अंदाज में इंट्री ली. उन्होंने सबसे पहले धरती को प्रणाम किया. इसके बाद सदन के अंदर नंगे पांव घुसे. शपथ लेने के बाद जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक मथुरा महतो और मंत्री दीपिका पांडेय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. वहीं जयराम महतो के हाथ में मौजूद लाल डायरी ने भी सबका ध्यान खींचा. जयराम ने कहा कि इस डायरी में मैं वह शपथ लिखूंगा, जो मैं विधानसभा में लूंगा. यह मेरे लिए लोकतंत्र के प्रति मेरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है.10 को स्पीकर का होगा चुनाव
स्पीकर का चयन 10 दिसंबर को किया जायेगा. रविवार को हुई इंडी गठबंधन की बैठक में स्पीकर के लिए रवींद्र नाथ महतो के नाम पर सहमति बन चुकी है. 11 दिसंबर को दिन के 11:30 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जायेगा. 12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और विश्वास मत हासिल करने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. [caption id="attachment_986277" align="aligncenter" width="600"]class="wp-image-986277 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-15-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सबसे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने शपथ ली.[/caption] [caption id="" align="aligncenter" width="600"]
class="wp-image-986280 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-16-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> छत्तरपुर विधायक और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शपथ ली [/caption] [caption id="attachment_986281" align="aligncenter" width="600"]
class="wp-image-986281 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-17-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> चाईबासा विधायक यह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने शपथ ली[/caption] [caption id="" align="aligncenter" width="600"]
class="wp-image-986282 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-18-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> बिशुनपुर विधायक और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने ली शपथ [/caption] [caption id="attachment_986284" align="aligncenter" width="600"]
class="wp-image-986284 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-19-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> गोड्डा विधायक और श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने शपथ ली[/caption] [caption id="attachment_986285" align="aligncenter" width="600"]
class="wp-image-986285 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-20-4.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> घाटशिला विधायक और स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने ली शपथ[/caption]
Leave a Comment