हाथों में नजर आयी संविधान की प्रति Ranchi : झारखंड के छठी विधानसभा का पहला सत्र आज 9 दिसंबर से शुरू हुआ, जो 12 दिसंबर तक चलेगा. सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी. इससे पहले कांके विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक सुरेश बैठा ने सदन में अलग अंदाज में एंट्री ली. सुरेश बैठा ने माथा टेका. इसके बाद हाथों में संविधान की प्रति लेकर सदन में प्रवेश किया और झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली.
झारखंड विस विशेष सत्र : कांके विधायक सुरेश बैठा ने माथा टेक सदन में ली एंट्री
Last Updated: Dec 09, 2024 12:00 AM (IST)