Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथा दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. विधायक प्रदीप यादव ने कहा राज्यपाल ने 77 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक कहा है. केंद्र के इशारे पर राज्य के पिछड़ों का हक मारने की साजिश है. भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा सदन में उनके सवाल का गलत जवाब मिला है. इसके बाद हंगामा करते हुए भाजपा के विधायक वेल में पहुंचे. [wpse_comments_template]
झारखंड विस बजट सत्र : आरक्षण के मुद्दे पर सदन में हंगामा, वेल में पहुंचे भाजपा विधायक
Last Updated: Feb 28, 2024 12:00 AM (IST)