Search

 
 
 

झारखंड विस: सीपी सिंह ने सदन में उठाया सड़क के गड्ढ़ों को नहीं भरने का मामला

 
Ranchi : भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सदन में पेयजल और अन्य योजनाओं के लिए सड़क की खुदाई करने के बाद उन्हें लंबे समय तक नहीं भरे जाने का मामला उठाया. कहा कि रांची में जुडको और नगर निगम ने कई कंपनियों से पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम करवाया. कई जगहों पर खुदाई करने के बाद सालभर से सड़क को नहीं बनाया गया है. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि सिर्फ रांची ही नहीं चास और आदित्यपुर में भी यही स्थिति है. उन्होंने स्पीकर से इसकी जांच के लिए विशेष कमेटी बनाने की मांग की. इसपर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने विधानसभा की विशेष कमेटी बनाने की बात कही. इस कमेटी में विधायक सीपी सिंह और सत्ता पक्ष और विपक्ष के एक-एक विधायक रहेंगे. इसे भी पढ़ें -रैट">https://lagatar.in/on-demolition-of-rat-hole-miners-house-priyanka-said-torturing-the-poor-is-the-truth-of-bjps-injustice-period/">रैट

होल माइनर  का घर तोड़े जाने पर प्रियंका ने कहा, गरीबों को प्रताड़ित करना भाजपा के अन्यायकाल की सच्चाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही