Search

 
 
 

झारखंड विस : सदन में ढुल्लू ने कहा-धनबाद के पूर्व SSP क्रिमिनल हैं, उनके रहते होती थी अवैध माइनिंग व हत्या

 
धनबाद के पूर्व SSP की ईडी जांच की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे ढुल्लू, स्पीकर ने अंदर बुलाया Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथा दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो सदन के बाहर धरने पर बैठ गये. उन्होंने पूर्व एसएसपी संजीव कुमार द्वारा अर्जित अपार धनराशि की जांच ईडी से कराने की मांग की. ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद में कोयला की हजारों करोड़ों की लूट हुई है. पूर्व एसपी के संरक्षण में कई मजदूरों की जान गयी है. जल्द से जल्द इसकी ईडी और सीबीआई से जांच होनी चाहिए.

संजीव कुमार के तबादले के बाद धनबाद में अपराध हो गया बंद 

वहीं स्पीकर ने धरने पर बैठे ढुल्लू महतो को अंदर लाने का आदेश दिया. जिसके बाद वो सदन में आये. ढुल्लू महतो ने कहा कि पूर्व एसएसपी संजीव कुमार शुद्ध रूप से क्रिमिनल हैं. उनके धनबाद में रहते जेल में हत्या और अवैध माइनिंग होती थी. उनके तबादले के बाद अब धनबाद में अपराध बंद हो गया. वहीं जब मंत्री मिथिलेश ठाकुर से जांच कराने और अवैध कोयले की ढुलाई को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो धनबाद के डीजी है क्या. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-7-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/c0f62972-a1cf-497e-b106-a7322f695d0e.jpeg"

alt="" width="848" height="480" />   [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही