Search

 
 
 

महिलाओं को सवैतनिक मातृत्व अवकाश देने की सुविधा तीन माह के अंदर होगी शुरू : बन्ना

 
Ranchi :   झारखंड सरकार तीन महीने के अंदर महिलाओं को सवैतनिक मातृत्व अवकाश देने की सुविधा शुरू करेगी.सदन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह आश्वासन दिया है. विधायक अंबा प्रसाद ने सदन में यह सवाल उठाया था. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और देश के अधिकांश राज्यों में शिशुओं की देखभाल के लिए महिलाओं को सवैतनिक अवकाश मिलता है, जिसमें महिलाओं को उनके सेवा काल में 2 साल के लिए यह सुविधा दी जाती है, लेकिन झारखंड में ऐसा प्रावधान नहीं है. इसपर मंत्री ने कहा कि यह प्रस्ताव वित्त विभाग के पास विचाराधीन है. विधायक ने कहा कि इसे कब तक लागू किया जायेगा, समय दिया जाये, तब मंत्री ने 3 महीने में इसे लागू करने की घोषणा की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही