Search

 
 
 

झारखंड विस : जमाकर्त्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम 2011 समेत कई विधेयक सदन से पास

 

झारखंड जमाकर्त्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम 2011 सदन से पास

इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2024 प्रवर समिति के पास भेजा गया

Ranchi :  भोजनावकाश के बाद 2 बजकर 14 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू हुई. झारखंड जमाकर्त्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय स्थापनाओं में) अधिनियम, 2011 सदन में पेश किया गया. जिसके बाद यह विधयेक सदन से पास हो गया. इसके बाद इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक 2024 सदन में पेश किया गया. यह विधेयक सदन से पास नहीं हुआ. विधायक विनोद सिंह और लंबोदर महतो की मांग पर इस विधेयक को प्रवर समिति के पास भेज दिया गया. झारखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024 सदन में पेश किया गया. इसके बाद यह सदन से पास हो गया. झारखंड लोक कार्य संविदा विवाद माध्यस्थम न्यायाधिकरण विधेयक 2024 में पेश किया गया. जिसके बाद यह सदन से पास हो गया. बता दें कि आज सदन में गैर सरकारी संकल्प समेत कई विधेयक पेश होंगे. इसके अलावा सदन के नेता चंपाई सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष का भाषण भी होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही