मोहंती ने कर्मियों व उनके आश्रितों को सालाना 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा देने का मामला उठाया विनोद सिंह ने सरकार द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र को फायदा पहुंचाने का मामला उठाया Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सदन की कार्यवाही 11 बजकर 10 मिनट में शुरू हुई. माले विधायक विनोद सिंह ने सदन में सरकार द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र को फायदा पहुंचाने का मामला उठाया. कहा कि आदिवासी सहकारिता विकास निगम के योजना मद की 91 करोड़ की राशि विभिन्न बैंकों में जमा थी. इससे सरकार को सालाना 6 करोड़ मिलता था. अब राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसका जिम्मेवार कौन है. इसपर मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि 2023 में चीफ सेक्रेटरी में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है. मंत्री ने कहा कि वे मामले में संज्ञान लेते हुए इसकी जांच करवायेंगे. अगर गड़बड़ी होगी तो दोषियों पर कार्रवाई होगी.
झारखंड विस : लोबिन ने पाकुड़ में आदिवासी रैयत की जमीन दूसरे के नाम पर करने का मामला उठाया
Last Updated: Mar 01, 2024 12:00 AM (IST)