Ranchi : वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव सदन में बजट भाषण पढ़ रहे हैं. इस बीच विपक्षी दल के विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट कर गये हैं. इस पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में जब भाजपा की सरकार थी, तो माड़-भात देते थे. जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार आयी तो लोगों को दाल-भात मिलना शुरू हुआ. अब चंपाई सरकार के जमाने में सोयाबीन की सब्जी भी मिलेगी. अब लोग चावल, दाल और सब्जी भी खायेंगे. आगे कहा कि विपक्षी दलों को सुनने की ताकत नहीं है. ये अच्छी चीज सहन नहीं कर सकते हैं. सुनना चाहिए, सीखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. सुनेंगे नहीं, सीखेंगे नहीं तो आगे कैसे बढ़ेंगे. आगे कहा कि बीजेपी वाले 20 साल तक मांड भात ही खिलाते रहे. [wpse_comments_template]
झारखंड विस : बजट भाषण के बीच विपक्षी दल के विधायकों का सदन से वॉक आउट
Last Updated: Feb 27, 2024 12:00 AM (IST)