Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सरकारी संकल्प के दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने एचईसी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि एचईसी कर्मियों को 20 माह से वेतन नहीं मिल रहा है. एचईसी की बदहाली के लिए केंद्र और भाजपा सरकार जिम्मेवार है. कच्छप ने अगर एचईसी बंद होता है तो खाली जमीन को रैयतों को वापस कर देना चाहिए. इसका जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री डॉ रामेश्वर ने कहा कि इसमें सरकार कुछ नहीं कर सकती है. कंपनी को ही खाली और बिना इस्तेमाल होने वाली जमीन को वापस करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने नियम बनाया था कि जो कंपनी जमीन अधिकृत करेगी, अगर वह 5 साल तक इसका इस्तेमाल नहीं करती है तो उसे रैयतों को वापस कर देना होगा. विधायक राजेश कच्छप ने सदन में कहा कि अगर एचईसी बंद होता है तो राज्य सरकार इसे टेकओवर कर ले और खाली पड़े जमीन को रैयतों वापस कर दे. [wpse_comments_template]
झारखंड विस : राजेश कच्छप ने सदन में HEC का मुद्दा उठाया, बोले-सरकार टेकओवर कर खाली पड़े जमीन रैयतों को वापस कर दे
Last Updated: Mar 02, 2024 12:00 AM (IST)