Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट : ‘एक घंटे में भाग्य संवारे’ शॉर्ट फिल्म सबको भाया, मिला प्रथम पुरस्कार

  • नगद के साथ शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र भी दिये गये
  • कॉन्टेस्ट में झारखंड सहित दूसरे राज्यों से 760 से अधिक प्रवृष्टियां आईं
Ranchi : सोमवार को निर्वाचन सदन स्थित सभागार में झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. शॉर्ट फिल्म एक घंटे में भाग्य संवारे व म्यूजिक वीडियो में चलो वोट करें को पहला पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड वोटर अवेयनेस कॉन्टेस्ट के माध्यम से मतदाताओं तक चुनाव आयोग की पहुंच बढ़ी है. कॉन्टेस्ट में रील्स, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए मतदाता जागरुकता का संदेश दिया. इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि प्रतिभागियों की रचनात्मक्ता से मतदाताओं में जागरुकता आएगी. साथ ही झारखंड का वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ेगा. झारखंड में लगातार चल रहे विभिन्न मतदाता जागरुकता अभियानों से भी लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर होने की संभावना है. उन्होंने प्रतिभागियों को कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों के भाग लेने से मतदान के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ा है. मतदाताओं में जागरुकता बढ़ी है. सभी मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान करेंगे. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए सार्थक पहल करने की अपील की. पुरस्कार वितरण में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने विषय प्रवेश कराया. कार्यक्रम का संचालन सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता ने किया. झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट में झारखंड सहित दूसरे राज्यों से 760 प्रविष्टियां आईं थीं. शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, रील्स एवं पोस्टर मेकिंग कैटेगरी में प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान भी विजेता प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.

चार कैटेगरी में बंटा था झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट चार कैटेगरी में बंटा था. इसमें शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में रंजीत कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये नगद के साथ शिल्ड व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं म्यूजिक वीडियो कैटेगरी में सोलोमोन दास को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये नगद, रील्स कैटेगरी में प्रथम अजय कुमार को 10 हजार रुपये, पोस्टर कैटेगरी में प्रथम सूरज कुमार को 15 हजार रुपये नगद के साथ शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया. उपरोक्त चार कैटेगरी, अलग-अलग सब कैटेगरी में विभक्त था. इन सभी कैटेगरी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के साथ स्पेशल मेंशन के कुल 41 विजयी प्रतिभागियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा नगद, शिल्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/6-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

किस कैटेगरी में कौन आया किस नंबर पर 

शॉर्ट फिल्म 1.एक घंटे में भाग्य संवारे 2.बेबो 3.नट बोल्ट म्यूजिक वीडियो 1.चलो वोट करें 2.झारखंड वोटर अवेयरनेस 3.एवरी वोट मैटर रील्स 1.वोट फॉर नेशन 2.उठो चलो करने वोट 3.देश का महापर्व पेंटिंग 1.सूरज कुमार 2.सौरभ प्रमाणिक 3.ऋषभ बहादुर इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-life-imprisonment-to-former-mla-tarakeshwar-singh-in-28-year-old-murder-case/">बिहारः

28 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को उम्रकैद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही