Search

झारखंड : 22 जिलों के 9743 चापाकल का पानी पीने लायक नहीं

  • - पेयजल विभाग ने पानी की शुद्धता के मानकों का किया आकलन
  • - दुमका, चतरा, गढ़वा, गोड्डा, सरायकेला, पलामू और पाकुड़ की स्थिति चिंताजनक
Ravi Bharti  Ranchi :  झारखंड सरकार के पेयजल विभाग द्वारा लगाये गये चापाकल का पानी कई जिलों में प्रदूषित हो चुका है. विभाग की ओर से 22 जिलों में 9743 चापाकलों के पानी की शुद्धता की जांच की गयी. इसके लिए चार कैटेगरी निर्धारित की गयी. इसे वेरी हाई रिस्क लेवल, हाई रिस्क लेवल, मीडियम रिस्क लेवल और लो रिस्क लेवल में विभाजित किया गया था. इसमें 11 जिलों के 167 चापाकल के पानी को वेरी हाई रिस्क लेवल कैटेगरी में रखा गया है. वहीं 20 जिलों के 1425 चापाकल के पानी को हाई रिस्क लेवल कैटेगरी में रखा गया है. वहीं 2580 चापाकल के पानी मीडियम और 5571 के पानी लो रिस्क कैटेगरी में रखा गया है.

12 जिलों में पानी की शुद्धता चिंताजनक

पेयजल विभाग के सर्वे के अनुसार, 12 जिलों में पानी की शुद्धता की स्थिति चिंताजनक है. रिपार्ट में दुमका में 38, चतरा में 16, गढ़वा, गोड्डा व सरायकेला-खरसांवा में 14-14, पलामू में 12, पाकुड़ में 11, देवघर व धनबाद में नौ-नौ, रामगढ़ में सात, सिमडेगा में पांच और लातेहार में तीन चापाकल का पानी पीने लायक ही नहीं है. सर्वे में इन चापाकल के पानी को वेरी हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है. इसके अलावा हाई रिस्क कैटेगरी में चतरा में 197, दुमका में 163, सिमडेगा में 149, सरायकेला में 139, गोड्डा में 137, रामगढ़ में 133, धनबाद में 86, पाकुड़ में 83, गढ़वा में 70 चापाकल को हाई रिस्क में रखा गया है.

राज्य भर में 34805 चापाकल खराब

राज्यभर में चापाकलों की संख्या एक लाख 37 हजार 525 है, जिसमें 34805 चापाकल खराब हैं. इसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है. वहीं, एक लाख दो हजार 610 चापाकल काम कर रहे हैं.

राज्यभर में चापाकल के पानी की स्थिति

जिला

वेरी हाई रिस्क

हाई रिस्क

मीडियम रिस्क

लो रिस्क

बोकारो

00

07

25

45

चतरा

16

197

197

891

देवघर

09

73

116

182

धनबाद

09

86

142

394

दुमका

38

163

190

457

गढ़वा

14

70

137

307

गिरिडीह

00

28

82

103

गोड्डा

14

137

159

326

गुमला

00

07

14

13

हजारीबाग

00

12

26

32

जामताड़ा

00

09

00

04

खूंटी

00

14

30

68

कोडरमा

00

22

39

59

लातेहार

03

00

11

10

पाकुड़

11

83

214

582

पलामू

12

39

51

70

पूर्वी सिंहभूम

00

25

133

297

रामगढ़

07

133

319

711

रांची

00

03

16

16

साहिबगंज

00

19

24

21

सरायकेला

14

139

329

732

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp