Search

 
 
 

Jharkhand Weather Alert : 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया, रहें सावधान

झारखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जारी अलर्ट में कहा है कि
 

Ranchi : झारखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जारी अलर्ट में कहा है कि राज्य में 29 जून से 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.


ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने 29 जून, 30 जून और एक जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि दो जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 


बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर


उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव (लो प्रेशर) का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो झारखंड की ओर बढ़ेगा. इसके अलावा, एक पूर्वी और पश्चिमी ट्रफ झारखंड के ऊपर से गुजरेगा, जो भारी बारिश का कारण बनेगी.


किस दिन किस जिले में भारी बारिश की है संभावना 


- 29 जून: रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा


- 30 जून: रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार और लोहरदगा


- 1 जुलाई: गुमला, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग और सिमडेगा


- 2 जुलाई: रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही