Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 1 जुलाई को रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गिरेगा तापमान

झारखंड के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मॉनसून पहुंचने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और तापमान में भी गिरावट आएगी. पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
 

Ranchi: झारखंड के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मॉनसून पहुंचने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और तापमान में भी गिरावट आएगी.

 

पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके, रांची में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे ज्यादा 38.6 मिमी बारिश सिमडेगा के कोलेबिरा में रिकॉर्ड की गई.

 

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, बोकारो थर्मल में 39.1 डिग्री, चाईबासा में 35.8 डिग्री और पाकुड़ में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 27 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 28 जून से 3 जुलाई तक शहर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है.

 

27 और 28 जून को पलामू, गढ़वा और चतरा को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. पलामू, गढ़वा और चतरा में मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है, हालांकि कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.

 

30 जून को बोकारो, धनबाद और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 1 जुलाई को रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही