Search

 
 
 

Jharkhand Weather : 14 तक बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Ranchi News : आज 9 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
 
बारिश

Ranchi News :  झारखंड में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

 

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके असर से झारखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान है.

 

आज कई जगह बारिश और वज्रपात का अलर्ट

9 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

 

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना जताई है. बोकारो और धनबाद के अलावा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

रांची में भी बारिश के आसार

राजधानी रांची में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. शहर में दो या उससे अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

 

10 और 11 सितंबर को भी अलर्ट

10 सितंबर को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. इन इलाकों में कुछ जगह भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी है. 11 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

 

14 सितंबर तक हो सकती है बारिश

12 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और मेघ गर्जन होने का अनुमान है. वहीं 13 और 14 सितंबर को भी कई जगह बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन दिनों भी वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.

 

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही