Search

 
 
 

Jharkhand Weather : कई जिलों में बदला मौसम, ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट

दिन की दूसरी पहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा है और आसमान में घने बादलों के साथ तेज हवाएं और बारिश की स्थिति बन रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
 

Ranchi : दिन की दूसरी पहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा है और आसमान में घने बादलों के साथ तेज हवाएं और बारिश की स्थिति बन रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

 इन क्षेत्रों में रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला के साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिले शामिल हैं.

 

वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसमें गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिले शामिल हैं.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. रांची में ओलावृष्टि भी हुई है. पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा में सबसे अधिक 27.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो गोड्डा में अधिकतम 37.9 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को भी राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी. हालांकि 10 अप्रैल से मौसम के साफ और शुष्क होने की उम्मीद है. अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही