Search

 
 
 

Jharkhand Weather : 9 तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

Ranchi News : आज 6 अक्टूबर को लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान गरज-चमक और तेज हवा चलने का भी अनुमान है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
 
बारिश

Ranchi News : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 9 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 9 अक्टूबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

 

आज 14 जिलों में बारिश की संभावना

6 अक्टूबर को लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान गरज-चमक और तेज हवा चलने का भी अनुमान है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 

 

9 को भी वज्रपात और तेज हवा चलने के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है. रांची में 6 से 8 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 9 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है.

 

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. रांची में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से आंधी और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है.

 

रांची में 28 से 29 डिग्री रह सकता है तापमान

रांची में आज अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है.

 

धनबाद और बोकारो में दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री और रात का तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. पलामू में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और गुमला में 28 से 30 डिग्री के आसपास रह सकता है.

 

5 अक्टूबर को रांची में अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 19.6 डिग्री दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि डाल्टनगंज में अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 22.9 डिग्री दर्ज हुआ.

 

10 अक्टूबर से मौसम में सुधार की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है. हालांकि 10 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है. 11 अक्टूबर से आसमान साफ रहने और मौसम के शुष्क होने का पूर्वानुमान है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही