Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से मारकर पति की हत्या कर दी

Advertisement
Advertisement
 Ranchi :  रांची जिले के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति सुखराम होरो की हत्या कर दी. यह घटना शनिवार  देर रात की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. आज रविवार की सुबह आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.  सुखराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घरेलू विवाद में हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात सुखराम का अपनी पत्नी और बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी और बेटे ने धारदार हथियार से मारकर सुखराम की हत्या कर दी.   पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही