Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्देशिका का विमोचन: शिक्षा और स्वास्थ विभाग की पहल से तंबाकू मुक्त बनेगा झारखंड

Advertisement
Advertisement
Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और सोशियो इकोनामिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति में शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर जोर दिया गया. इस दौरान दिशा निर्देश के अनुपालन हेतु उचित क्रियान्वयन निर्देशिका भी विमोचन किया गया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद जैसे सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, जर्दा खैनी की बिक्री की जाती है. इससे कम आयु के युवाओं एवं छात्रों में धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन बढ़ जाता है. कार्यक्रम के दौरान कोटपा 2003 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. बताया गया कि 2009-10 में झारखंड में तंबाकू सेवन की दर 50.1 प्रतिशत था जो घटकर अब 38.9 प्रतिशत हो गया है. इसे पढ़ें-कई">https://lagatar.in/many-ias-transferred-nitin-madan-kulkarni-became-principal-secretary-to-governor/">कई

IAS का तबादलाः राज्यपाल के प्रधान सचिव बने नितीन मदन कुलकर्णी

तंबाकू मुक्त झारखंड बनाने में शिक्षा विभाग तत्पर

वहीं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि विभाग तंबाकू मुक्त झारखंड बनाने में सदैव तत्पर है. इस कार्य के लिए सीड्स संस्था को सहयोग प्रदान करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के अन्योनाश्रय संबंध है.यह दोनों विभाग एक दूसरे के पूरक हैं. जो लोग शिक्षित होंगे वहीं स्वास्थ्य के महत्व को समझेंगे और जो स्वस्थ रहेंगे वही शिक्षित हो सकते है.

शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से बनाएंगे तंबाकू मुक्त झारखंड

वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि तंबाकू मुक्त झारखंड बनाना एक चुनौती है. सतत प्रयास से हम उस मुकाम को हासिल कर सकते हैं और हमें करना भी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से मुकाम को हासिल करने में आसानी होगी. स्वास्थ्य विभाग अपना सहयोग प्रदान करेगी, ताकि झारखंड को तंबाकू मुक्त बनाने में हम कामयाब हो सके. तंबाकू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले कुछ सालों में कई कार्यक्रम तैयार किए हैं और उसका सकारात्मक परिणाम भी मिल रहा है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-24-aug-2022-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।24 AUG।।झारखंडःED की ताबड़तोड़ छापेमारी।।बहाल होंगे 50 हजार सहायक शिक्षक।।सिरमा कांडःआरोपियों का सरेंडर।।कपड़ा व्यवसाय में मंदी।।लालू के करीबियों पर CBI रेड।।गुजरात में सत्ता विरोधी लहर।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

सीड्स के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही