Ranchi : नये साल में झारखंड को 15 आईएएस अधिकारी मिलेंगे. इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा से नौ और गैर प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों को आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति दी जानी है. इसके बाद आईएएस अफसरों की संख्या 173 हो जायेगी. वर्तमान में झारखंड में 158 अफसर ही कार्यरत हैं. जबकि पदों की स्वीकृत संख्या 224 है. इस बार झारखंड प्रशासनिक सेवा से नौ अफसरों को आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिलेगी. इसमें से सात अफसरों ने अपना एनओसी दे दिया है जानकारी के अनुसार, जिन अफसरों को आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति दी जानी है. उनमें सुधीर बाड़ा, अनिल कुमार तिर्की, शैल प्रभा कुजूर, संदीप कुमार, पशुपतिनाथ मिश्र, राजकुमार गुप्ता, नीलम लता, सुधीर दास और संजय कुमार के नाम शामिल हैं.
नये साल में झारखंड को मिलेंगे 15 IAS अधिकारी
Last Updated: Dec 24, 2024 12:00 AM (IST)