Ranchi: नए साल 2025 में झारखंड को 4000 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट मिलेगा. झारखंड बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा. हालांकि 2024 में ही इस पावर प्लांट को शुरू किया जाना था. राज्य सरकार और एनटीपीसी के साथ हुए समझौते के अनुसार 85 फीसदी बिजली राज्य सरकार को मिलेगी. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि जो भी सहयोग राज्य सरकार को चाहिए केंद्र की ओर से मिलेगा. केंद्र ने यह भी कहा था कि पावर प्लांट को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने का प्रयास राज्य सरकार करें.
नए साल में झारखंड को मिलेगा 4000 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर प्लांट, आत्मनिर्भर होगा झारखंड
Last Updated: Jan 01, 2025 12:00 AM (IST)