Search

झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO, आज सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर चुने गये 64 अभ्यर्थियों को आज 21 अप्रैल को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेंगे. यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन सभागार में दोपहर एक बजे आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
 
Ranchi : राज्य में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है.

झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर चुने गये 64 अभ्यर्थियों को आज 21 अप्रैल को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेंगे. यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन सभागार में दोपहर एक बजे आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जानकारी के अनुसार सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पहले ही किया जा चुका है. चयन सूची में अनारक्षित वर्ग के 34, अनुसूचित जाति के 2, अनुसूचित जनजाति के 21, बीसी-वन के 1 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 6 अभ्यर्थी शामिल हैं.

इस भर्ती में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है. कुल चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिलाएं हैं, जो निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण से भी अधिक है.

 इसी कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी बाकी है.

इस पद के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया फिलहाल जारी है और परीक्षा का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही