Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जून में झारखंड को मिलेंगे कोरोना वैक्सीन के 10 लाख से अधिक डोज, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन देने की तैयारी में है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने झारखंड को फ्री कोटे के तहत वैक्सीन भेजने की तैयारी में है. गौरतलब है कि 16 जून से शुरू हुए वैक्सीनेशन कार्यक्रम में अब तक राज्य के 34 लाख 50 हजार 564 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है. वहीं 7 लाख 6 हजार 640 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया है. जबकि 18 साल से 44 साल के 5 लाख 20 हजार 283 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया.

इसे भी पढ़ें - खगड़िया">https://lagatar.in/khagadia-jdu-leader-ashok-sahni-killed-kidnapped-yesterday/78717/">खगड़िया

के जदयू नेता अशोक सहनी की हत्‍या, कल हुआ था अपहरण

दो किस्तों में मिलेंगे वैक्सीन के 10 लाख डोज

स्वास्थ्य विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि जून महीने में केंद्र सरकार झारखंड को वैक्सीन के 10 लाख 11 हजार 280 डोज देने के लिए हामी भरी है. पहले चरण में राज्य को कोरोना वैक्सीन की 3 लाख 33 हजार 770 डोज मिलेंगे. इसमें कोवैक्सीन की 67 हजार 710 डोज और कोविशील्ड की 2 लाख 66 हजार 60 डोज दिए जाएंगे. वैक्सीन भेजने की तारीख क्रमशः 02 जून, 06 जून, 10 जून, 12 जून, 13 जून और 14 जून है.

इसे भी पढ़ें - जूही">https://lagatar.in/juhi-chawla-opens-front-against-5g-wireless-network-petition-filed-in-delhi-high-court/78652/">जूही

चावला ने 5जी वायरलेस नेटवर्क के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

दूसरे चरण में 6 लाख 77 हजार 510 डोज राज्य को मिलेंगे

स्वास्थ्य विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि दूसरे चरण में राज्य को 6 लाख 77 हजार 510 डोज केंद्र सरकार ने भेजने की मंजूरी दी है. इसमें कोविशील्ड की 4 लाख 65 हजार 680 डोज और कोवैक्सीन की 2 लाख 11 हजार 830 डोज की मंजूरी मिली है. वैक्सीन भेजने की तिथि क्रमशः 19 जून, 20 जून, 24 जून, 25 जून और 30 जून.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही