Search

 
 
 

प्रधानमंत्री की नीतियों से झारखंड बढ़ेगा आगे- चंपाई सोरेन

 
Dhanbad: सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को समर्पित किया गया. साथ ही 36 हजार करोड़ की रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित कई विकास योजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम चंपाई सोरेन के हाथों संपन्न हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कि आज झारखंड के लिए बड़ा दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिदो-कान्हू, बिरसा मुंडा की धरती पर मैं स्वागत करता हूं. उन्होंने हर्ल कारखाने का उपहार झारखंड के लोगों को मिला है. उन्होंने कहा कि आज इस प्लांट के उद्घाटन से झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी. इस प्लांट के उद्घाटन से सिर्फ धनबाद के किसान नहीं बल्कि राज्य के किसानों को खेती करने के लिए बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे. यहां जो यूरिया पैदा होगा उसका किसानों से बड़ा संबंध है. आज से शुरू हो रहे यूरिया प्लांट से लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों को सहायता भी मिलेगी. चूंकि यह क्षेत्र कोयलांचल का है, और यहां छोटे बड़े किसान भी हैं, यहां की अलग भौगोलिक स्थिति है. किसानों को हर संसाधन आराम से मिलेगा तो वह ज्यादा आराम से बेहतर जिंदगी जी सकते हैं. साथ ही हर्ल प्लांट खुलने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत कई वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/5th-blow-to-rjd-in-bihar-mla-bharat-bind-left-the-party/">बिहार

में RJD को 5वां झटका,  विधायक भरत बिंद ने छोड़ी पार्टी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही