Search

 
 
 

झारखंड में 26 अगस्त तक रूक-रूक कर होगी बारिश

 
Ranchi: झारखंड के कई जिलों में 26 अगस्त तक हर दिन रूक-रूककर बारिश होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. रांची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार,21 से 23 अगस्त तक पलामू , गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं राज्य के ज्यादातर जिलों में मॉनसून की स्थिति कमजोर नजर आ रही है. बात करें पिछले 24 घंटे की तो कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी (28.0 एमएम) में दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा. वहीं रांची में सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें- 23">https://lagatar.in/isros-website-youtube-channel-facebook-page-live-telecast-of-chandrayaan-3-soft-landing-on-august-23/">23

अगस्त को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, डीडी पर सीधा प्रसारण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही