Ranchi : झारखंड में एक बार फिर तपिश बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. साथ ही 15 से 19 मई तक राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 20 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
झारखंड में 15 मई से छाए रहेंगे बादल, तापमान में वृद्धि की संभावना
Last Updated: May 14, 2024 12:00 AM (IST)