Search

झारखंड जल्द बनेगा शिक्षा का बड़ा हब

शैक्षणिक संरचना को मजबूत करने के लिए 216 योजनाओं पर चल रहा काम

Amit Singh Ranchi: झारखंड की शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं. शिक्षा को प्राइमरी स्तर से ही सुधार करने के साथ-साथ उच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया है. शिक्षा व्यवस्था को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है. झारखंड को शिक्षा का हब बनाने की बात कही जा रही है. प्रदेश में शिक्षण संरचना मजबूत हो, इसके लिए 216 योजनाओं पर काम चल रहा है. मार्च 2024 तक 40 प्रतिशत योजनाएं कंप्लीट हो जाएंगी. वहीं अन्य योजनाओं का काम अगले वित्तीय वर्ष के दूसरे क्वार्टर तक पूरा करने का लक्ष्य है. योजनाओं के निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड कर रहा है.

छात्रों के लिए बन रहा 18 मल्टीपरपस एक्जामिशन हॉल

प्रदेश में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के तहत कुल 61 योजनाओं पर काम चल रहा है. जिसमें से 18 योजनाएं पूरी हो गई है. जिसमें धनबाद में बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय का भवन बन गया है. वहीं बोकरो में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, पलामू और धनबाद में एक एक मल्टीपरपस एक्जामिनेशन हॉल, 12 डिग्री कॉलेज और देवघर, गढ़वा में महिला महविद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिय गया है. गोड्डा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज भवन कंप्लीट हो गया है. बोकारो में दूसरे इंजीनियरिंग भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. जयनगर और कोडरमा में एक-एक स्टेट पॉलिटेक्निक भवन जल्द बन कर तैयार हो जाएगा.

कहां क्या बन रहा है

20 मल्टीपरपस एक्सामिनेशन हॉल : बोकारो, चतरा, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरीडिह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम. 46 डिग्री कॉलेज : बोकारो, चतरा, देवघर, धनबद, दुमका, पू. सिंहभूम, गढ़वा, गिरीडिह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहेबगंज, सरायकेला, सिमडेग, प. सिंहभूम. 8 महिला महाविद्यालय : देवघर, गढ़वा, गुमला, केडरमा, लोहरदगा, सरायकेला, सिमडेगा.

76 बालिका हॉस्टल जल्द होगा पूर्ण

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरत विभाग के तहत 155 निर्माण कराए जा रहे है, जिसमें 21 योजनाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है. प्रदेश में 10 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और 10 मॉडल विद्यालय का भवन कार्य पूरा कर लिया गया है. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के 38 भवन, मॉडल विद्यालय के 10 भवन और 78 बालिका हॉस्टल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा. इन योजनाओं के पूर्ण होने से शिक्षा प्रणाली को और मजबूती मिलेगी. ऐसे होगा स्कूली शिक्षा में बदलाव : प्रदेशभर में आवासीय विद्यालय, मॉडल स्कूल आदि का निर्माण हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए समय समय पर समीक्षा करते हैं. वर्तमान में 50 योजनाओं का निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

बन रहे 49 बालिका आवासीय विद्यालय

रांची, गुमला, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडिह, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम.

20 मॉडल विद्यालय

खूंटी, कोडरमा, पाकुड, गिरीडिह, गुमला, धनबाद, गोड्डा, साहेबगंज, पश्चिमी सिहभूम.

08 प्राथमिक शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय

रांची, चतरा, बोकारो, पलामू, देवघर, रामगढ़, पू. सिंहभूम, प. सिंहभूम.

78 बालिका हॉस्टल

बोकारो, देवघर, दुमका, पू. सिंहभूम, गिरिडिह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, रांची, साहिबगंज, सिमडेगा, प. सिंहभूम. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//