Search

 
 
 

8वीं राष्ट्रीय लॉन बॉल चैंपियनशिप में झारखंड ने 3 स्वर्ण समेत 5 पदक जीते

 
Ranchi : गुवाहाटी में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय लॉनबॉल चैंपियनशिप 2023 में झारखंड ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक समेत 5 पदक जीते. महिला वर्ग में लवली चौबे, अनामिका लकड़ा, कविता कुमारी और रूपा रानी तिर्की ने असम को हराकर स्वर्ण पदक जीता. पुरुष वर्ग में सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की जोड़ी टीम ने दिल्ली को 26-7 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. झारखंड के पुरुष ट्रिपल खिलाड़ियों में अभिषेक लकड़ा, प्रिंस कुमार महतो, आलोक लकड़ा ने असम को 22-9 से हराकर झारखंड को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया. वहीं झारखंड की सरिता ने असम से बेहद करीबी मुकाबले में 21-20 से हारकर रजत पदक से संतोष किया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/621-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" />
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-courts-order-equip-all-police-stations-in-the-state-with-cctv-dgp-to-follow-the-order-in-3-months/">झारखंड

हाईकोर्ट का आदेश – राज्य के सभी थानों को CCTV से लैस करें, DGP 3 महीने में आदेश का पालन करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही