Search

 
 
 

जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड ने जीते आठ स्वर्ण

 
Ranchi :  जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड के सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता. सिलीगुड़ी में 10 से 14 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण, तीन खिलाड़ियों ने रजत व चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया. स्वर्ण जीतने वालों में धनबाद के राजदीप कौर, रामगढ़ के कृष सिन्हा, हर्षदीप कुमार, सचिन कुमार, सक्षम कुमार, अपुरबो मुखर्जी और हजारीबाग की सुमन कुमारी शामिल हैं. हजारीबाग के मनीष राज, पूर्वी सिंभूम के श्लोक कुमार व रामगढ़ के तुषार कुमार ने रजत पदक पर कब्जा जमाया. वहीं कांस्य पदक जीतने वालों में रामगढ़ के सौरभ सिंह, आर्यन कुमार, श्रेया श्री व धनबाद के मनदीप कौर शामिल हैं. पदक जीतने पर झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बीसी ठाकुर व सचिव ओवैस अरफात ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें - मेकॉन">https://lagatar.in/mecon-organized-blood-donation-camp-on-world-blood-donor-day/">मेकॉन

ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही