तीन साल से रामगढ़ नेतृत्वविहिन, सुनीता वापस दिलाएगी खोयी गरिमा
सुदेश महतो ने कहा कि तीन साल से रामगढ़ नेतृत्वविहीन है. 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज कर एनडीए की उम्मीदवार सुनीता चौधरी रामगढ़ की खोयी गरिमा वापस दिलाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की सेवा ली है. कांग्रेस को आम आदमी के राशन की नहीं, अपनी चिंता रही है. जबकि आजसू जनता की सेवा करती रही है. आजसू के नेतृत्व में ही रामगढ़ का परिचय बदला, लेकिन कांग्रेस ने उस परिचय को तीन साल में ही चौपट करके रख दिया. हमने विकास का जो मुकुट सजाया था, उसे कांग्रेस ने नोंच डाला.चूल्हा प्रमुख पार्टी के सबसे मूल्यवान कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि हमारे चूल्हा प्रमुख पार्टी के सबसे मूल्यवान कार्यकर्ता हैं. जनता के सुख- दुख के असली साझीदार भी हैं. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर घर, हर परिवार की सेवा के लिए ही चूल्हा प्रमुखों का चयन करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. इसके साथ ही गांव-गांव से जुटे हजारों चूल्हा प्रमुखों को कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि चूल्हा प्रमुखों का सम्मेलन आम अवाम के सुख- दुख में साथ खड़ा रहने का संकल्प है. चूल्हा प्रमुख हर घर, परिवार को हक व अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें – मेदांता">https://lagatar.in/jmm-supremo-shibu-soren-admitted-in-medanta/">मेदांतामें भर्ती हुए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन [wpse_comments_template]

Leave a Comment