Ranchi : साई के फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए झारखंड के पहलवान अमित कुमार गोप का चयन किया गया है. भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से आयोजित चयन प्रतियोगिता में पूरे भारत से 19 खिलाड़ियों चयन हुआ है, जिसमें डे बोर्डिंग कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्रशिक्षु व वर्तमान में एनसीओई मुंबई में प्रशिक्षणरत अमित कुमार गोप का चयन भी इस फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए हुआ है. साई द्वारा इस फॉरेन एक्सपोजर टूर सह विशेष कुश्ती प्रशिक्षण का आयोजन 3 अगस्त से 19 अगस्त तक (अजरबैजान) के बाकू में होगा.
साई के फॉरेन एक्सपोजर टूर के लिए झारखंड के पहलवान अमित गोप का चयन
Last Updated: Jul 29, 2023 12:00 AM (IST)