Search

 
 
 

झारखंड वुशु एसोसिएशन: 2023-27 के लिए नई कार्यकारिणी गठित,डॉ प्रदीप वर्मा बने प्रेसिडेंट

 
Ranchi : झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय परिसर में झारखंड वुशु एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सह चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. आम सभा में सर्वसम्मति से झारखंड वुशु एसोसिएशन के निदेशक मंडल का गठन किया गया. जिसमें इसके फाउंडर सदस्य शामिल किए गए. निदेशक मंडल में चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू,डॉ रमाशंकर सिंह,प्रियदर्शी अमर,मनोज साहु, शिवेंद्र नाथ दुबे सदस्य बनाये गए. इस मौके पर चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि यह निदेशक मंडल झारखंड में वुशु के प्रचार-प्रसार में अपना सहयोग देगी. इस दौरान झारखंड वुशु एसोसिएशन की 2023- 2027 सत्र की नई कार्यकारिणी समिति भी गठित की गई. चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते चंचल भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को एडवोकेट तपेश्वर नाथ मिश्र ने संचालित किया. झारखंड वुशु की आमसभा में वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आब्जर्वर सुहेल अहमद, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के आब्जर्वर विजय शंकर सिंह मौजूद रहे. झारखंड वुशु एसोसिएशन की समिति में पहली बार 30 प्रतिशत महिलाओं और 55 प्रतिशत खिलाड़ियों को स्थान दिया गया. इसे  भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-son-of-sindri-mla-indrajit-mahto-commits-suicide-in-ranchi/">BREAKING

: सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में की आत्महत्या

झारखंड वुशु एसोसिएशन के सदस्यों की लिस्ट

प्रेसिडेंट- डॉ प्रदीप वर्मा, चैयरमैन- चंचल भट्टाचार्य वाईस चेयरमैन- मुरारी नारायण तिवारी, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट- अभय कुमार सिंह, वाईस प्रेसिडेंट-डॉ कविता सिंह,मिथिलेश साहू, डॉ अंशु साहु, रज़ि अहमद, शशिकांत पांडे,गोकुलानंद मिश्रा एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट- भोला प्रसाद सिंह,राजकुमार जैन,रूपेश साहु, डॉ उदित लाल,मनोज कुमार महतो,संजय जैन,पंकज कुमार,मूरत लाल सेक्रेटरी- शैलेन्द्र नाथ दुबे जॉइंट सेक्रेटरी- आशीष कुमार गोप, आज़ाद कुमार पाठक,प्रतिमा कुमारीं,अमासी बारला, सैयद वाहिद अली,काजल किरण एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी-नेपाल विश्वकर्मा, रणवीर कुमार सिंह,प्रियंका विश्वकर्मा, राहुल सिंह,दीपक सिंह,आकाश कुमार स्वर्णकार ट्रेजर - रत्नेश कुमार गुप्ता एग्जीक्यूटिव मेंबर- संजय मंडल, दिनेश यादव,कार्तिक राम,अमरदीप कुमार,विमला टोप्पो,सुशांति टोपनो, मृतुन्जय कुमार रॉय इसे भी पढ़ें - तुर्की">https://lagatar.in/researcher-who-predicts-devastation-in-turkey-claims-severe-earthquake-will-occur-in-india-afghanistan-pakistan-too/">तुर्की

में हुई तबाही की भविष्यवाणी करने वाले रिसर्चर का दावा, भारत,अफगानिस्तान,पाकिस्तान में भी आयेगा भीषण भूकंप!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही