Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 13 नवंबर को झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड योग संघ के तत्वावधान में आगामी 13 नवंबर को रांची के धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सभागार में 21वी झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. झारखंड योग संघ के प्रशासनिक सचिव पंकज प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता 11 आयु वर्गों में अलग-अलग आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड योग टीम का गठन किया जाएगा. झारखंड टीम आगामी 46 राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेगी. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से अलग अलग आयु वर्गों में करीब 300 प्रतिभागी भाग लेंगे. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात:  1 0 बजे से होगा. वही इसका समापन 2:30 बजे किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति की ओर से नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही