Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आठ किलो अफीम के साथ झारखंड का युवक पंजाब में गिरफ्तार

Ranchi : आठ किलो अफीम के साथ झारखंड का युवक पंजाब में गिरफ्तार किया गया है. पंजाब की जालंधर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के गदेर गांव का रहने वाले राम चरण के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से आठ किलो अफीम बरामद किया है. बताया जा रहा है कि युवक अफीम का कारोबार से जुड़ा हुआ नहीं था. वह सिर्फ कुरियर का काम करता है. युवक चतरा जिले के तस्कर से अफीम लेकर जालंधर पहुंचा था,लेकिन आगे पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - सुल्तानपुर">https://lagatar.in/sultanpur-head-on-collision-of-two-goods-trains-many-coaches-derailed-lucknow-prayagraj-railway-track-disrupted/">सुल्तानपुर

: दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, लखनऊ-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से नशे की खेप लेकर एक युवक आ रहा है. जिसके बाद पुलिस ने गुरु नानक पुरा के पास रेलवे कॉलोनी के टी पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी.जैसे ही युवक वहां पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया. इससे पहले झारखंड के ही एक युवक को मकसूदां में भगत सिंह कॉलोनी के पास वाई पॉइंट पर पौने तीन किलो अफीम के साथ पकड़ा था. यह युवक पहले जालंधर में मजदूरी का काम करता था, लेकिन वह झारखंड के तस्करों के संपर्क में आ गया और अफीम की सप्लाई जालंधर लाने लगा था. इसे भी पढ़ें - आनंद">https://lagatar.in/cm-nitish-kumar-attended-anand-mohans-daughter-surabhis-wedding-bride-and-groom-took-blessings-by-touching-their-feet/">आनंद

मोहन की बेटी की शादी में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, वर-वधू ने पैर छुकर लिया आर्शीवाद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही