Search

 
 
 

Plazma Help कैंपेन से डोनर का Data इकट्ठा करेगी झारखंड युवा कांग्रेस

 
  • प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव की अपील, संक्रमण से ठीक हो चुके लोग जान बचाने के लिए आगे आएं
  • प्लाज्मा डोनर के लिए झारखंड का हैशटैग होगा #SOSJHYC

Ranchi : देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेसियों से अपील की है कि सभी राजनीतिक काम छोड़कर लोगों की मदद करें. राहुल ने ट्वीट कर यह अपील की है. कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष के इस अपील पर पहले से ही कोविड संक्रमितों के मदद मे लगी झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अब प्लाज्मा डोनर का डाटा इकट्ठा करने का काम शुरू किया है. इस बाबत प्रदेश यूथ कांग्रेस कुमार गौरव ने प्रदेश के सभी युवा साथियों व जिला/विधानसभा के सभी पदाधिकारियों से इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया है. कुमार गौरव न कहा है कि प्रदेश में कोरोना महामारी के मामले से मौतें काफी हो रही हैं. ऐसे में हम युवाओं को अब आगे आने की जरूरत है.

यहां">https://forms.gle/eVHFWyPLWV77sdzp6">यहां

क्लिक कर देखें फॉर्म

https://forms.gle/eVHFWyPLWV77sdzp6

">https://forms.gle/eVHFWyPLWV77sdzp6">https://forms.gle/eVHFWyPLWV77sdzp6



अपील, एंटीबॉडी रिपोर्ट सकारात्मक है तो आपको प्लाज्मा दान करना चाहिए

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि यदि आप COVID-19 (कोरोना) के संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और आपकी एंटीबॉडी रिपोर्ट सकारात्मक है तो आपको प्लाज्मा दान करना चाहिए. क्योंकि इससे किसी को अपनी जान बचाने में मदद मिलेगी. प्लाज्मा दान रक्त दान के समान सरल है. इसलिए जान बचाने के लिए आगे आएं. यदि आप इस काम के लिए इच्छुक है हैं तो कृपया विस्तार से इस फॉर्म को भरें.
Plazma Help कैंपेन के माध्यम से डाटा संकलन का कार्य युवा कांग्रेस करेगी.
उन्होंने कहा कि सोमवार से पार्टी Plazma Help कैंपेन के साथ एक गूगल फॉर्म लांच कर रही हैं जिसे सबके सहयोग से हर बूथ लेवल तक सोशल मीडिया व whatsapp के माध्यम से डाटा संकलन का कार्य युवा कांग्रेस करेगी. साथ ही IYC के साथ झारखण्ड युवा कांग्रेस का अपना हैशटैग भी पार्टी, ट्वीटर व फेसबुक पर सहायता पाने वाले लोगों तक पहुंचने का काम करेंगे. झारखण्ड का हैशटैग होगा #SOSJHYC .

जरूरतमंदों को प्लाज़्मा उपलब्ध कराने की एक कोशिश करेंगे युवा कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी साथी इस गूगल फॉर्म के माध्यम से प्लाज़्मा डोनर का डेटा इकट्ठा करें. हम जरूरतमंदों को इसकी सहायता से प्लाज़्मा उपलब्ध कराने की एक कोशिश करेंगे. सबको हर 2-3 दिन में इस फॉर्म को अपने फेसबुक व ट्विटर पर लोड कर अपील करते रहना है ताकि सभी तक यह फॉर्म पहुंच सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही