Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड यूथ फोर्स का चार दिनों से चल रहा धरना अनशन में बदला समेत गिरिडीह की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Jamua(Giridih) : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड यूथ फोर्स द्वारा बीते गुरुवार से चल रहे ताला बंदी और धरना कार्यक्रम अब रविवार से अनशन में बदल गया है. अनशन को लेकर भी पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. बावजूद पदाधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है. प्रखंड क्षेत्र में लाभुकों को जनवितरण से नियमित खाद्य आपूर्ति नहीं की जाती है. झारखंड यूथ फोर्स के बैनर तले जमुआ क्षेत्र के ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति विभाग में हुए घोटालेबाजी पर मुकदमा दर्ज करने, तय समय पर खाद्य आपूर्ति का अनाज हर माह उपलब्ध कराने की मांग शामिल है. यूथ फोर्स की अगुवाई कर रहे अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने अपने तालाबंदी और धरना कार्यक्रम की सूचना 20 दिन पूर्व पदाधिकारियों को दे दिया था. मगर इसका निराकरण नहीं निकाला गया, बदले में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही महिलाओं पर पुलिस की लाठी बरसाई. धरना के चार दिन बाद भी कोई सुध नहीं ली गई. अंततः धरनार्थियों ने अपने आंदोलन को उग्र रूप देकर अनशन में बदल दिया. धरना कार्यक्रम-में गौतम सागर राणा, महेंद्र तुरी, रंजीत मंडल, हसीना खातून,  टुनटुन यादव, मो. हजरूल,  हसीना खातून,  रानी देवी, बेबी देवी, सहित दर्जनों महिला एवं यूथ फोर्स के युवा एवं महिला शामिल हैं.

बगोदर विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माले के बगोदर विधायक बिनोद सिंह ने जमुआ प्रखंड मुख्यालय में हो रहे आंदोलन का मामला विधानसभा में उठाया और राज्य सरकार से मामले में संज्ञान लेने की अपील की.

मोदी सरकार की महंगाई ने सबसे अधिक गरीबों को मारा : माले

सलैया पहरी में भाकपा माले ने चलाया जनसंपर्क, कोडरमा क्षेत्र से भाजपा को हटा, माले को जिताने की अपील

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Giridih : मोदी सरकार की महंगाई की मार ने सबसे ज्यादा गरीबों को सताया है, इसलिए इस सरकार को दुबारा सत्ता में आने का कोई नैतिक हक नहीं है. मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गरीब-गुरबों को कमर कस लेनी चाहिए. उपरोक्त बातें भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने रविवार को गिरिडीह सदर प्रखंड के सलैयापहरी में एक जनसंपर्क अभियान के दौरान कही. कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के जिला कमेटी सदस्य संजय चौधरी ने की. इस दौरान मौजूद लोगों ने भी महंगाई से गरीबों की कमर टूट जाने की बात कही. गरीब युवाओं के लिए रोजगार का भी कोई ठिकाना नहीं. इसलिए गरीबों के ऊपर महंगाई और बेरोजगारी का बोझ लादने वाली सरकार को दोबारा सत्ता में आना कहीं से भी ठीक नहीं. जनसंपर्क के दौरान माले नेता की अपील पर लोगों ने एकजुट होकर भाजपा को हराने का संकल्प लिया. यह भी निर्णय लिया कि घर-घर लोगों से संपर्क कर महंगाई-बेरोजगारी सहित अन्य जन सवालों पर भी बात कर उन्हें संगठित किया जाएगा. घर-घर से कोष संग्रह कर कोडरमा लोकसभा चुनाव में भाकपा माले को जिताकर भाजपा को शिकस्त दी जाएगी. जनसंपर्क अभियान के दौरान संतोष राय, मनोरंजन पंडित, तिलक पंडित, मोहन पंडित, सुजीत पंडित, बोधी पंडित, गणेश पंडित, लेखराज पंडित, चेतलाल दास, कल्लू अंसारी, भुनेश्वर पंडित सहित अन्य थे.

अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, दो घायल

Bengabad (giridih) : बेंगाबाद- मधुपुर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना बेंगाबाद मुख्य बाजार के समीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अमजो निवासी संदीप दास और टेकलाल एक बाइक पर सवार होकर बेंगाबाद से अपने घर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों लोग सड़क पर गिर गए. दुर्घटना में संदीप दास के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटवार-घटवाल जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/7-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gandey( Giridih) : गांडेय प्रखंड के भोक्तिया लोहरी में रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव में महासभा के प्रत्याशी देने सरीखे मामले को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में  घटवार-घटवाल आदिवासी महासभा के लोगों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के केंद्रीय महामंत्री लालगोविंद सिंह ने कहा कि महासभा वर्षों से घटवार जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है. कहा कि झारखंड गठन के बाद जितनी सरकार बनी किसी ने भी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया. मामले को लेकर अब महासभा उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में महासभा द्वारा प्रत्याशी दिये जाने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बाराती सिंह, लालदेव सिंह, जीवालाल सिंह, रामचंद्र राय, रामकिशोर सिंह, रीतलाल सिंह, श्याम लाल सिंह, धमेंद्र कुमार सिंह, पूरन सिंह, दशरथ सिंह, मोहन राय, कंचन देवी, रेखा देवी, जमनी देवी, डेगनी देवी, कमली देवी समेत कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही