Search

 
 
 

झारखंड युवा जदयू की प्रदेश कमेटी का विस्तार, नियुक्त किए गए जिले के प्रभारी

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश युवा जदयू ने कमेटी का विस्तार किया है. पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के बीच प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने संगठन को धारदार बनाने का निर्देश देते हुए कार्यों का बंटवारा किया. मौके पर निर्मल ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर युवा जदयू के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से आनेवाला समय बहुत महत्वपूर्ण है. कुछ माह बाद ही लोकसभा का चुनाव है. इसे देखते हुए हमें अपनी रणनीति बनानी होगी. हमें अपनी बात गांव-गांव तक पहुंचानी होगी. अपनी विचारधारा, अपनी नीतियों को स्थानीय भाषा में लोगों को समझाना होगा. स्थानीय जन मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करना होगा.

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में युवा वर्ग में नाराजगी

निर्मल ने कहा कि देश की राजनीतिक परिस्थिति बिल्कुल अलग है. वर्तमान सरकार से युवा वर्ग सबसे ज्यादा नाराज है. महंगाई से आम जनता त्रस्त है. जुमलों की सरकार से देश की जनता छुटकारा चाहती है. हम अपना प्रयास अगर ईमानदारीपूर्वक करें, तो इसमें कोई दो राय नहीं कि गठबंधन की सरकार में जदयू की एक बहुत ही मजबूत भागीदारी होगी. इस मौके पर युवा जदयू के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

इन्हें दी गयी है जिम्मेदारी

  • प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद राउत को तीन जिले जामताड़ा, देवघर और गोड्डा का प्रभार दिया गया.
  • प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल सिन्हा को दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी अशोक सिन्हा को रांची सहित धनबाद, रामगढ़ और कोडरमा जिले का प्रभारी बनाया गया.
  • प्रदेश महासचिव चंद्र भूषण सिंह को सरायकेला-खरसांवा एवं हजारीबाग, बृज मोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा बोकारो की जिम्मेदारी और सुजीत वर्मा को गिरिडीह जिले का प्रभारी बनाया गया है.
  • प्रदेश सचिव रविंद्र देव चरण को लोहरदगा एवं चतरा तथा जितेंद्र दुबे को गढ़वा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-administration-arrived-to-vacate-hostel-number-4-students-asked-for-extension/">रांची

विवि : हॉस्टल नंबर 4 खाली कराने पहुंचा प्रशासन, छात्रों ने मांगी मोहलत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही