Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंजीनियर वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भेजा गया जेल, पूछताछ में हुए अहम खुलासे

Ranchi : जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ED ने कोर्ट के आदेश के बाद आलोक रंजन से एक दिन पूछताछ की. जानकारी के मुताबिक इस पूछताछ में आलोक रंजन ने कई अहम खुलासे किये हैं. आज शुक्रवार सुबह ED की टीम उसे लेकर PMLA के स्पेशल न्यायाधीश के समक्ष पहुंची जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-siege-police-action-begins-notice-of-41-sent-to-bjp-president-deepak-prakash/">सचिवालय

घेराव : पुलिस की कार्रवाई शुरू, BJP अध्यक्ष दीपक प्रकाश को भेजा गया 41 का नोटिस

22 फरवरी को वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया था 

एजेंसी ने मंगलवार देर शाम उसे गिरफ्तार किया था. इससे पहले ईडी ने बीते 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. इस दौरान लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात के अलावा देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद किये गये थे. इसे भी पढ़ें :  सेना">https://lagatar.in/ed-arrested-seven-people-including-ci-in-army-land-scam-case/">सेना

की जमीन घोटाला मामले में ईडी ने सीआई समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार

आलोक रंजन को पूर्व में  झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था

दिलचस्प बात यह है कि वकील नाम से जाना जाने वाला आलोक रंजन वही व्यक्ति हैं, जिन्हें 2019 में झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था. जब एसीबी ने विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा के जमशेदपुर स्थित परिसर में छापा मारा था और 2.67 करोड़ नकद बरामद किये थे. उक्त राशि आलोक रंजन के कमरे से बरामद की गयी थी, जिसने यहां किराएदार के रूप में रहने का दावा किया था.बता दें कि ईडी ने वीरेंद्र राम के खिलाफ 2019 में उसके मातहत से बड़ी रकम की बरामदगी के सिलसिले में छापेमारी की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही