Search

 
 
 

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष अधिकार मार्च 12 सितंबर को : देवेंद्र महतो

 
Ranchi : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में देवेंद्र महतो ने मीडिया को संबोधित किया. कहा कि सरकार द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोला गया है. विद्यालयों में आदिवासी मूलवासी प्रहरी, सफाई कर्मी और माली के पद पर सैकड़ों कर्मचारी काम कर रहे हैं. इन सभी को आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हटाने के लिए पत्र जारी किया गया है. इसका विरोध किया जायेगा. 12 सितंबर को पुरानी विधानसभा से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद तक अधिकार मार्च निकाला जाएगा. काम करने वाले कर्मचारियों को आज तक पे स्केल भी नहीं दिया गया है. कंपनी द्वारा मनमानी की जा रही है. अन्याय किया जा रहा है. इसका विरोध किया जाएगा. अगर बात नहीं सुनी गयी, तो अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर हेरोंबो मेहता, सुमन, प्रकाश महतो, संजीव रंजन व लक्ष्मण कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें – बरकट्ठा">https://lagatar.in/anger-erupted-among-girl-students-in-kasturba-residential-school-of-barkatha/">बरकट्ठा

के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं का भड़का आक्रोश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही