Ranchi : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में खेले जा रहे इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड से चयनित खिलाड़ी अक्शज जायसवाल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 11 वर्ष आयु वर्ग के काता में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया. उन्होंने ईरान के खिलाड़ी को फाइनल राउंड में हराकर पदक अपने नाम किया. पदक समारोह के दौरान पूरा स्टेडियम राष्ट्रगान से गूंज उठा. कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के महासचिव शिहान संजीव जांगड़ा ने पदक पहनाकर उन्हें सम्मानित किया. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी इमा के तकनीकी निदेशक एवं नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बधाई देते हुए कहा कि अक्शज जायसवाल ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है. यह अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा.
में पीएनबी के लॉकर से गायब हुए थे गहने, कंज्यूमर फोरम ने 3 लाख मुआवजा देने को कहा [wpse_comments_template]
अक्शज इमा कराटे स्टूडियो रांची के खिलाड़ी हैं
उन्होंने कहा कि पिछले ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भी अक्शज ने स्वर्ण पदक जीता था, जिसके कारण इसका चयन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया था. अक्शज इमा कराटे स्टूडियो रांची के खिलाड़ी हैं और निरंतर सभी प्रतियोगिता में अपना उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं. पदक जीतने पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, मोहिनी रितिका टोप्पो, श्वेता हेंब्रोम, राकेश तिर्की, कुंदन उरांव ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/jewelry-went-missing-from-pnbs-locker-in-ranchi-consumer-forum-asked-to-pay-3-lakh-compensation/">रांचीमें पीएनबी के लॉकर से गायब हुए थे गहने, कंज्यूमर फोरम ने 3 लाख मुआवजा देने को कहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment